मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
दिल्ली: रिंग रोड पर नशे में धुत एक शख्स ने महिला की गोली मारकर हत्या की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 25 February 2013 11:22

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के एक व्यस्त इलाके में आज रात कथित तौर पर नशे में धुत एक शख्स ने 25 साल की एक महिला की उस वक्त हत्या कर दी जब उसने उसके बर्ताव पर ऐतराज जताया । सामूहिक बलात्कार कांड के बाद इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।
पुलिस ने कहा कि यह वारदात उस वक्त हुई जब पूजा नाम की एक महिला अंतरराज्यीय बस अड्डे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सटे सराय काले खां में रिंग रोड पर अपने पति मोहन प्रसाद के साथ थी । पीड़िता बाहरी दिल्ली के भजनपुरा इलाके की रहने वाली थी ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर की पहचान बिहार के रहने वाले मुंशी यादव के तौर पर हुई है । यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता और हमलावर


एक दूसरे को जानते थे और यह वारदात आपसी रंजिश का नतीजा लगती है ।
अधिकारी ने कहा, ‘‘वह कथित तौर पर नशे में था । उसने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया तो महिला ने ऐतराज जताया । इससे नाराज आरोपी ने महिला पर गोली चला दी । मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया ।’’
चश्मदीदों ने बताया कि राहगीरों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । मौके से 100 मीटर की दूरी पर ही एक पुलिस चौकी है । पीसीआर वैन घटना के 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गयी । घटना रात के करीब आठ बजे हुई ।
राकेश कुमार नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि उसने महिला और हमलावर को किसी मुद्दे पर बहस करते सुना था ।
कुमार ने बताया कि हमलावर के पास एक देसी पिस्तौल थी । उसने बताया, ‘‘हमने उसकी जेब में कुछ गोलियां देखीं ।’’ (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?