|
Monday, 25 February 2013 10:54 |
कोलकाता। गृह मंत्री न े कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे थे कि दो-दो फांसी के बाद कुछ तो प्रतिक्रिया होगी ही ।’’
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज कहा कि हैदराबाद में हुए दोहरे धमाके संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू और मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने पर ‘‘प्रतिक्रिया’’ हो सकती है। शिंदे ने कहा कि सरकार को थोड़ी आशंका थी कि कसाब और अफजल
को फांसी दिए जाने के बाद आतंकवादी संगठनों की ओर से प्रतिक्रिया हो सकती है और इसलिए सरकार अलर्ट जारी करती रही थी । शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पूरे देश में अलर्ट जारी करते रहे थे ।’’ गौरतलब है कि कसाब को पिछले साल नवंबर में पुणे की एक जेल में फांसी दी गयी थी जबकि अफजल को इस महीने की शुरुआत मेंं दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गयी । (भाषा)
|