मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सुरक्षा समस्याओं से निपटने में सक्षम नहीं है केंद्र: राम नाइक PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 24 February 2013 17:12

रत्नागिरि :महाराष्ट्र: । भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक ने आज कहा कि केंद्र की संप्रग सरकार आतंरिक एवं विदेशी सुरक्षा तथा महंगाई की समस्याओं का सामना कर रही है लेकिन उनसे निपटने में सक्षम नहीं है। नाइक ने रत्नागिरि के पास स्थित चिपलुन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार आंतरिक एवं विदेशी सुरक्षा समस्याओं से उचित ढंग से निपटने में सक्षम नहीं है। सरकार ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रही है।’’
नाइक का बयान गत 21 फरवरी को हैदराबाद में हुए दो बम विस्फोटों की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें 16 व्यक्ति मारे गए थे और 117 घायल हो गए थे।
पूर्व मंत्री ने देश की वर्तमान स्थिति की तुलना राजग सरकार के कार्यकाल से करते हुए


कहा, ‘‘जब राजग सत्ता में था ये समस्याएं इतनी नहीं थीं लेकिन वे बढ़ गई हैं क्योंकि सरकार के पास इन सभी चीजों को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस नीतियां नहीं हैं।’’
78 वर्षीय पूर्व पेट्रोलियम मंत्री नाइक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतें वर्तमान संप्रग सरकार की ‘गलत नीतियों’ के चलते बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘डीजल सार्वजनिक वाहनों के लिए महंगा है और निजी वाहनों के लिए सस्ता है। यह सब सरकार की ओर से उठाये गई गलत नीतियों और निर्णयों के चलते हो रहा है।’’
उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें आमचुनाव में अवश्य ही प्रतिबिंबित होंगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 के चुनाव मेें भाजपा नीत राजग सरकार सत्ता में आएगा। (भाषा)

 

Last Updated on Sunday, 24 February 2013 17:33
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?