मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
प्रधानमंत्री ने विस्फोट स्थलों व अस्पतालों का दौरा किया, शांति की अपील की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 24 February 2013 14:59

हैदराबाद । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हैदराबाद के लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए गुरूवार को हुए विस्फोटों के स्थलों का आज दौरा किया और अस्पतालों में भर्ती घायल लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की।
उन्होंने इस बात के लिए नगर के लोगों की सराहना की कि वे उकसाने वाली कार्रवाई से अप्रभावित रहे।
सिंह ने ओमनी और यशोदा अस्पतालों का दौरा कर वहां भर्ती कुछ घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हर मदद देने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री ने अस्पतालों में विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद कहा, ‘‘ मैं यहां हैदराबाद के लोगों का दुख बांटने आया हूं। मैं शोकसंतप्त परिवारों


के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को सभी मेडिकल सहायता का आश्वासन दिया है।
दिल्ली से वायुसेना के एक विशेष विमान से यहां आए सिंह ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि इलाज के लिए हर मदद दी जाएगी।’’
प्रधानमंत्री ने शांति की अपील करते हुए कहा, ‘‘ मैं लोगों से दुख की इस घड़ी में शांति बनाए रखने का आह्वान करता हूं। मुझे खुशी है कि हैदराबाद के लागों ने उकसाने वाली पर ध्यान नहीं दिया।’’
सिंह ने कल विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा था कि इस ‘‘कायराना हरकत’’ के लिए जिम्मेदार लोग दंड से नहीं बच सकेंगे। (भाषा)

 

Last Updated on Sunday, 24 February 2013 15:37
 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?