मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
पीएम ने हैदराबाद विस्फोट स्थलों का दौरा किया PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 24 February 2013 11:53

हैदराबाद । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरूवार को हुए विस्फोट के स्थलों का दौरा करने के लिए आज विशेष विमान से दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका बेगमपेट हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
सिंह हेलीकाप्टर से विक्टोरिया मेमोरियल रवाना हुए। वहां से वह दिलसुखनगर जाएंगे जहां गुरूवार को


हुए दो बम विस्फोटों में 16 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 117 अन्य घायल हो गए थे।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री दो निजी अस्पतालों का भी दौरा करेंगे जहां विस्फोटों में घायल कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।
अस्पतालों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री वापस विक्टोरिया मेमोरियल से बेगमपेट हवाई अड्डा जाएंगे और अपराह्न दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

Last Updated on Sunday, 24 February 2013 14:57
 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?