मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
जेपीसी के समक्ष पेश होना चाहते हैं ए राजा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Saturday, 23 February 2013 16:46

नयी दिल्ली (भाषा)। टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में आरोपित पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा संयुक्त संसदीय समिति :जेपीसी: के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

राजा ने कल लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से उनके दफ्तर में मुलाकात की और जेपीसी के समक्ष गवाह के तौर पर उपस्थित होने की इच्छा व्यक्त की।
जेपीसी में ्रदमुक सदस्य टी आर बालू और टी शिवा की ओर से राजा को गवाह के तौर पर बुलाने के लिए समिति के अध्यक्ष पी सी चाको पर दबाव दिया जा रहा था। इनकी यह भी मांग थी कि अटार्नी जनरल जी ई वाहनवती को समिति के समक्ष फिर से बुलाया जाए। वाहनवती ने इस महीने जेपीसी के समक्ष कहा था कि राजा ने 2008 में टू जी लाइसेंस से संबंधित विवादास्पद प्रेस नोट को अंतिम क्षणों में


बदल दिया था।
वाहनवती उस समय सालिसिटर जनरल थे। चाको संभवत: राजा को गवाह के तौर पर बुलाने के खिलाफ हैं।
समझा जाता है कि उन्होंने सदस्यों को बताया कि एक आरोपी के तौर पर उन्हें कानूनी संरक्षण प्राप्त है और वह किसी समिति के समक्ष नया खुलासा नहीं कर सकते हैं। इसलिए राजा को बुलाने का कोई मतलब नहीं है।
लेकिन चाको को अभी इस विषय पर अंतिम फैसला करना है।
चाको ने हाल ही में कहा था, ‘‘ अगर राजा को बुलाया जायेगा, वह अंतिम गवाह होंगे।’’
बहरहाल, संसद सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष समिति को किसी व्यक्ति को गवाह के तौर पर बुलाने का निर्देश नहीं दे सकती हैं। इस स्थिति में वह राजा के पत्र को चाको को भेज सकती हैं।

 

 

Last Updated on Saturday, 23 February 2013 17:23
 
 

आप की राय

क्या गठबंधन तोड़ने का नीतीश कुमार को बिहार में फायदा मिलेगा?