|
Saturday, 23 February 2013 14:19 |
|
आगरा । लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को पहले कदम पर ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
भूमि अधिग्रहण के विरोध में खड़े हुए आगरा के ग्राम फतेहाबाद के किसानों से पैमाइश करने पहुंची प्रशासन की टीम को किसानों ने शुक्रवार को बैरंग लौटा दिया । किसानों ने एक इंच जमीन न देने की हुंकार भरी है । प्रदेश में सड़कों का मजबूत संजाल
बिछाने का सपना देख रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा से लखनउच्च् तक आठ लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की है । भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन की पैमाइश करने प्रशासन की टीम फतेहाबाद पहुंची तो किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया । उप जिलाधिकारी पीडी गुप्ता और राजस्व निरीक्षक सरदार सिंह की किसानों को समझाने की कोशिश भी नाकाम हो गयी । किसानों का आक्रोश देखकर एसडीएम ने पैमाइश रूकवा दी। (भाषा)
|
|
Last Updated on Saturday, 23 February 2013 18:06 |