मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हैदराबाद मामला: पुलिस ने अब्दुल मिर्जा से पूछताछ की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Saturday, 23 February 2013 14:16

हैदराबाद (भाषा)। हैदराबाद में गुरुवार को हुए दोहरे धमाके में दूसरी बार आतंकवादी हमले का शिकार हुए 23 वर्षीय बेरोजगार युवक अब्दुल वासे मिर्जा से पूछताछ की गयी है हालांकि पुलिस उसे संदिग्ध नहीं मान रही है।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा ने आज प्रेस ट्रस्ट को बताया, ‘‘जांच के हिस्से के तौर पर हमने सिर्फ अन्य लोगों के साथ उसका भी बयान गवाह के तौर पर रिकॉर्ड किया।’’
जब यह पूछा गया कि क्या वासे को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी नहीं है।’’
मीडिया के एक वर्ग ने दावा किया कि दोहरे बम धमाकों में वासे की भूमिका पर संदेह किया जा रहा है और पुलिस ने उससे पूछताछ की है।
वासे मई 2007 में हुए मक्का मस्जिद विस्फोट में भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और यह संयोग है कि वह दिलसुखनगर में हुए विस्फोट में भी घायल हुआ है। फिलहाल उसका यहां


मलकपेट में यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
साइबराबाद और हैदराबाद पुलिस ने कुछ स्थानीय युवकों से पूछताछ की है ताकि विस्फोटों के सिलसिले में सुराग हासिल कर सकें।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कुछ लोगों को हिरासत में लेने के संबंध में मीडिया में आई खबर पूरी तरह निराधार है। हमने सिर्फ कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जो सामान्य जांच प्रक्रिया है।’’
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने इस बीच यहां चंचलगुडा जेल में संदिग्ध आतंकवादियों से संबंध रखने के आरोप में जेल में बंद लोगों का ब्योरा हासिल किया।
साइबराबाद और हैदराबाद पुलिस ने दिलसुखनगर बस स्टैंड पर लगे क्लोज सर्किट कैमरों में कैद वीडियो फुटेज को देखा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हम अब भी विवरणों का विश्लेषण कर रहे हैं।’’
गुरुवार की रात दो धमाकों ने हैदराबाद को दहला दिया था। उसमें 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 120 लोग घायल हो गए।

 

Last Updated on Saturday, 23 February 2013 14:31
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?