|
Friday, 22 February 2013 17:52 |
|
हैदराबाद। विस्फोट की दोनों घटनाओं की जांच करने वाले इस विशेषज्ञ का कहना है कि विस्फोट में मरे लोगों के पोस्ट मार्टम से पता चला है कि 2007 में हुए विस्फोट का वेग अधिक था हालांकि पीड़ितों को लगे जख्म समान ही हैं।
हैदराबाद को दहला देने वाले दोहरे बम विस्फोट कांड में हताहत हुए लोगों के जख्म 2007
में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के जख्मों जैसे ही हैं।एक फोरेंसिक विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी। विशेषज्ञ ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, ‘‘मरने वालों के शरीर में लोहे के कण पाए गए हैं। हमें दोनो बार नट बोल्ट, कील और कांच के टुकड़े मिले।’’ दिलसुख नगर में कल दोहरे विस्फोट कांड में 16 व्यक्ति मारे गए और 120 घायल हुए।
|
|
Last Updated on Saturday, 23 February 2013 12:07 |