मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हैदराबाद भेजे गए 500 सुरक्षा बल कर्मी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 17:48

नयी दिल्ली। हैदराबाद में कल के दोहरे बम विस्फोट को देखते हुए वहां विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र ने आज वहां लगभग 500 सुरक्षा बल कर्मी भेजे। बम विस्फोट में 16 लोग मारे गए जबकि 120 घायल हुए।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की पांच कंपनियां :लगभग 500 कर्मी: सुरक्षा उद्देश्यों से हैदराबाद भेजी गयीं।
अलग तेलगांना राज्य की मांग को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए आंध्र


प्रदेश में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही केन्द्रीय सुरक्षा बलों के 5,000 जवान तैनात हैं।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन पांच अतिरिक्त कंपनियों को हैदराबाद ही भेजा गया है।’’ हैदराबाद बम विस्फोट के बाद गृह मंत्रालय ने देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
अधिकारियों ने कहा कि राज्यों को बाजारों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, हवाई अड्डों और दूसरे प्रतिष्ठानों समेत सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?