मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए मजबूत है भारत : फारूक अब्दुल्ला PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 16:35

नयी दिल्ली। हैदराबाद में कल हुए दोहरे बम धमाकों की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आज कहा कि भारत खतरों से घिरा हुआ है और देश किसी भी समय किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इन हमलों में 16 लोग मारे गए।
भाजपा द्वारा बम विस्फोट को संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को दी गयी फांसी का बदला लेने के लिए की गयी कार्रवाई बताने को अब्दुल्ला ने ‘अटकलबाजी’ बताया।
संसद के बाहर उन्होंने कहा, ‘‘भारत हर


समय खतरों से घिरा रहता है। हमें इनका सामना करना होगा। भारत को आगे बढ़ना होगा, वह इससे डर नहीं सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत इस तरह के खतरों का सामना करने के लिए बहुत मजबूत है। हम किसी भी समय किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। हमारे लोकतंत्र के लिए कोई खतरा नहीं है।’’
भाजपा के आरोप को लेकर मंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा कुछ भी कह सकती है। किसे पता है? यह अटकलबाजी है। इस तरह के आरोप लगाना बहुत आसान है।’’ (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?