मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
दिल्ली बलात्कार कांड जल्द ही दिखेगा पर्दे पर PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 15:15

कोलकाता। सैमित्रा चटर्जी और कुछ नए कलाकारों द्वारा अभिनीत आगामी बंगाली फिल्म की कहानी बीते साल दिसंबर माह में दिल्ली की लड़की के साथ हुए वीभत्स बलात्कार, हत्या प्रकरण और उसके बाद उपजे रोष पर आधारित होगी।
फिल्म के निर्देशक मिलन भौमिक ने इस फिल्म का नाम ‘निर्भया’ रख है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बलात्कार की घटना को केंद्र में रखने के बजाय इस घटना के खिलाफ सड़कों पर हुए विरोध प्रदर्शनों


को प्रमुखता से दिखाएगी।
मिलन ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, ‘‘मैंने दिल्ली की इस बहादुर लड़की के जाने के बाद पूरे होश-हवास में यह फिल्म बनाई है। यह लड़की हमारी बहन, बेटी या दोस्त कोई भी हो सकती थी। इस घटना के बाद काफी विरोध प्रदर्शन, रैलियां और धरने हुए लेकिन मेरा सवाल यह है कि क्या ये विरोध प्रदर्शन वाकई उन सैंकड़ों-हजारों लड़कियों की जिंदगी में कोई बदलाव लाते हैं, जो कि रोजाना सड़कों से गुजरती हैं? (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?