|
Friday, 22 February 2013 15:11 |
नयी दिल्ली। हैदराबाद में कल हुए दोहरे बम विस्फोट को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद आज हैदराबाद का दौरा करेंगे। इस हमले में मरने वालों की संख्या 16 हो गयी है।
आजाद, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति :एआईसीसी: के महासचिव और आंध्र प्रदेश के पार्टी प्रभारी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल बम विस्फोट को लेकर दुख और शोक जाहिर किया
था। हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में कल शाम भीड़ भरे बस स्टैंडों के पास दो शक्तिशाली बम विस्फोट हुए जिसमें 16 लोग मारे गए और 119 घायल हो गए। साइबराबाद थाना क्षेत्र के हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग इलाके में स्थित कोणार्क और वेंकटादिरी सिनेमाघरों के नजदीक सड़क किनारे बने खाने-पीने की एक दुकान के बाहर दो साइकिलों में बांधकर रखे गए आईईडी में विस्फोट के द्वारा इस हमले को अंजाम दिया गया।
|