मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हैदराबाद विस्फोट पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 12:25

नयी दिल्ली। हैदराबाद बम विस्फोट, श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे और विभिन्न घोटालों पर कई दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के कारण आज लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन को हैदराबाद बम विस्फोट की जानकारी दी। सदन ने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कुछ पलों का मौन रखकर इसमें मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।
इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही ्रदमुक और अन्ना्रदमुक सदस्य श्रीलंकाई तमिलों का मामला उठाते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए। सदस्य अपने हाथों में तख्तियां लिये हुए थे


जिसमें लिट्टे के दिवंगत नेता प्रभाकरण के कम उम्र के बेटे की निर्मम हत्या की खबरों से जुड़ा चित्र था। सदस्य संयुक्त राष्ट्र में श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव पर भारत के मतदान करने की मांग कर रहे थे।  भाकपा सदस्य पी लिंगम अंतरराष्ट्रीय अदालत में श्रीलंका के राष्ट्रपति के खिलाफ मामला चलाये जाने की मांग कर रहे थे।
भाजपा एवं तेदेपा सदस्यों ने हैदराबाद बम विस्फोट मामले को उठाया। भाजपा सदस्यों ने विभिन्न घोटालों के मुद्दे को भी उठाया।
अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों से शांत रहने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन सदस्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
शोर शराबा थमता नहीं देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?