मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हैदराबाद जाएंगे राजनाथ, विस्फोट पीड़ितों के परिवारों से मिलेंगे PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 11:38

नयी दिल्लीय़। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैदराबाद में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों से मिलने के लिए आज हैदराबाद का दौरा करेंगे।
राजनाथ के साथ भाजपा सांसद और प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एवं पार्टी के सचिव मुरलीधर राव भी होंगे। वे हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके का दौरा करेंगे जहां कल शाम दोहरे बम धमाके हुए थे।
भाजपा नेता अस्पतालों का भी दौरा करेंगे जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इसके बाद वह धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे।
आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए भाजपा लोकसभा में प्रश्नकाल के निलंबन की मांग कर सकती है।


कल एक बयान जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने विस्फोट में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर संवेदना जाहिर की थी और घायलों को राहत देने के लिए तत्काल उपाय किए जाने की मांग की थी।
हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में कल शाम भीड़ भरे बस स्टैंडों के पास दो शक्तिशाली बम विस्फोटों में 14 लोग की मौत हो गई जबकि 110 अन्य घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है।
साइबराबाद थाना क्षेत्र के हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग इलाके में स्थित कोणार्क और वेंकटादिरी सिनेमाघरों के नजदीक सड़क किनारे खाने पीने की दुकान के बाहर दो साइकिलों में बांधकर रखे गए आईईडी में विस्फोट से इस हमले को अंजाम दिया गया।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?