मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
शिन्दे ने किया हैदराबाद विस्फोट स्थल का दौरा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 10:29

हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज यहां के दिलसुखनगर में दोहरे बम विस्फोट स्थल का दौरा किया । इस बीच, विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।
आज सुबह विशेष उड़ान से हैदराबाद पहुंचे शिन्दे सीधे दिलसुखनगर गए और विस्फोट स्थल का मुआयना किया।
शिन्दे ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोटों में 14 लोगों की मौत हुई है और 110 घायल हुए हैं । इनमें से छह की हालत गंभीर है ।
उन्होंने कहा कि जांच शुरू हो गई है और राज्य सरकार ने एक जांच टीम नियुक्त कर दी है ।
इस बारे में पूछे जाने पर कि इस तरह की सूचना थी कि हैदराबाद में विस्फोट हो सकता है, शिन्दे ने कहा कि कोई


विशेष अलर्ट नहीं था और राज्यों को केवल सामान्य अलर्ट जारी किया गया था ।
विस्फोट में शामिल समूह से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों के बारे में तुरंत नहीं कहा जा सकता है ।
केंद्रीय गृहमंत्री के साथ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी और केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह भी थे । उन्होंने फास्ट फूड की उस दुकान का दौरा किया जहां साइकिल पर बम रखा गया था । इस विस्फोट में आठ लोग घटनास्थल पर ही मारे गए थे ।
इसके बाद वह करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित बस अड्डे गए जहां दूसरा विस्फोट हुआ था । इस धमाके में छह लोग मारे गए और बहुत से घायल हो गए ।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?