मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
‘लोगों को लगा कि पहला धमाका गैस सिलिंडर फटने से हुआ’ PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 22 February 2013 10:07

हैदराबाद। हैदराबाद के व्यस्त कोणार्क इलाके के सामने चाय ढाबा के करीब आज शाम 19 : 05 बजे जब पहला धमाका हुआ तो सभी को लगा कि यह गैस सिलिंडर फटने से हुआ है।
जब तक इसके परिणाम को महसूस किया जाता खून से लथपथ कम से कम पांच छह शव बिखर गए और जूते चप्पल, अन्य सामान छितरा गए।  कई अन्य घायल हो गए जबकि आसपास पार्क किए गए कई वाहन या तो जल गए या क्षतिग्रस्त हो गए।
दोनों ही मामलों में विस्फोटकों को साइकिल में


लगाया गया और भीड़ के बीच पार्क किया गया।
पहले धमाके से आसपास के सैंकड़ों लोग अभी उबरते , इससे पहले ही पांच मिनटों के भीतर महज 150 मीटर की दूरी पर दूसरा धमाका हुआ।
यहां भी विस्फोट में पांच लोग मारे गए। वेंकटाद्री सिनेमाहाल में शाम का शो खत्म ही हुआ था और बड़ी संख्या में लोग बाहर की ओर निकल रहे थे।
दूसरा बम धमाका जहां हुआ वहां कम से कम 10 बस शेल्टर हैं और वहां यात्रियों के अलावा ढेर सारे फेरीवाले अपने व्यवसाय में लगे थे। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?