मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Thursday, 21 February 2013 15:01

नई दिल्ली ।  इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने गुजरात पुलिस के अधिकारी जीएल सिंघल को गिरफ्तार किया।

 

अहमदाबाद अपराध शाखा अधिकारियों की एक टीम द्वारा सन् 2004 में 19 वर्षीय छात्रा इशरत जहां की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या मामले में सीबीआई ने गुजरात के पुलिस अधिकारी जी एल सिंघल को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि आईपीएस अधिकारी सिंघल उस समय पुलिस अपराध शाखा के सहायक आयुक्त थे और उन्हें एजेंसी ने अहमदाबाद में गिरफ्तार किया। उनके आवासीय एवं कार्यालय परिसरों में तलाशी ली जा रही है।
सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सिंघल ने मुठभेड़ में अहम भूमिका निभायी जबकि गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच टीम :एसआईटी: ने मुठभेड़ को


फर्जी करार दिया। सिंघल अभी राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अधीक्षक हैं।
अहमदाबाद नगर अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम ने 15 जून 2004 को अहमदाबाद एवं गांधीनगर के बीच एक खाली सड़क पर इशरत जहां और तीन अन्य लोगों जावेद शेख, जीशान जौहर और अमजद अली राणा को मार दिया था।
कथित फर्जी मुठभेड़ के सबंध में जहां की मां की शिकायत के बाद गुजरात उच्च न्यायालय ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने मुठभेड़ को फर्जी करार दिया था। इस रिपोर्ट के बाद उच्च न्यायालय ने मामला सीबीआई को सौंप दिया। अदालत इस मामले में जांच की निगरानी कर रही हैै।
अदालत ने एजेंसी से 15 मार्च तक प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। (भाषा)

Last Updated on Thursday, 21 February 2013 16:24
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?