मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
शादी का लालच देकर बलात्कार करने वाले युवक के विरुद्ध मामला दर्ज PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 21 February 2013 14:47

सिवनी, :मप्र:  (भाषा)। कुरई के बेलपेठ की एक आदिवासी युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कुरई थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलपेठ निवासी एक 22 वर्षीय युवती की बीते पांच जनवरी को गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज थी। बुधवार को वह गुमशुदा युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपने प्रेमी के विरुद्ध अपहरण कर बलात्कार का मामला दर्ज कराया।
पीड़ित युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि


ग्राम ताखलाखुर्द निवासी आनंद बंजारा ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस कर उसे पांच जनवरी को शादी करने की बात कह कर अपने साथ भगा ले गया और फिर लगातार उसके साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध देहिक शोषण किया और जब शादी के लिए उस पर जोर डाला तो आनंद ने मुझे मेरे गांव छोउÞकर भाग गया।
पुलिस ने पीड़िता रिपोर्ट पर आरोपी युवक आनंद बंजारा के विरुद्ध अपहरण तथा बलात्कार का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा फरार आरोपी की तलाश प्रारंभ की।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?