मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना सभी दलों का कर्तव्य: प्रधानमंत्री PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 20 February 2013 16:41

नयी दिल्ली (भाषा)। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की ‘हिन्दू आतंक’ संबंधी टिप्पणी के लिए माफी मांगे जाने तक बजट सत्र की कार्यवाही में बाधा डालने की भाजपा की चेतावनी के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि यह सभी राजनीतिक दलों का कर्तव्य है कि वे संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दें।

बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संसद चर्चा और बहस का मंच है। रचनात्मक और लाभकर चर्चाओं से देश के सामने खड़ी कई समस्याओं के समाधान की आम सहमति का रास्ता बनेगा।’’
शिंदे के माफी मांगने तक संसद की कार्यवाही ठप करने की मुख्य विपक्षी दल


की चेतावनी के बावजूद प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह सत्र लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि देश के सामने कई आर्थिक चुनौतियां हैं और सभी राजनीतिक दल मिल कर रचनात्मक चर्चाओं के जरिए उनका समाधान खोजने में सहयोग करें।
उधर बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने चेतावनी दी कि शिंदे जब तक भाजपा पर ‘हिन्दू आतंकी’ शिविर चलाने के अपने आरोप को वापस लेकर माफी नहीं मांगते संसद की कार्यवाही चल पाना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के पक्ष में हैं। लेकिन सदन अच्छे से चले, इसके लिए पूर्व शर्त यह है कि शिंदे ने हम पर जो आरोप लगाए हैं पहले उसका निराकरण हो।’’

 

Last Updated on Wednesday, 20 February 2013 17:47
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?