मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
एटीएस को इंडियन मुजाहिदीन आतंकियों के बारे में एक हफ्ते में 40 फोन आए PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 20 February 2013 12:38

मुम्बई। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल और उसके तीन साथियों के बारे में सूचना देने के लिए महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते :एटीएस: को एक हफ्ते के भीतर 40 फोन आए, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। एटीएस ने आतंकी गतिविधियों के इन संदिग्धों पर दस...दस लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी ।
पुलिस के अनुसार फोन करने वालों का दावा था कि उन्होंने इन वांछित आरोपियों की शक्ल से मिलते जुलते लोगों को या तो सार्वजनिक परिवहन या बस अड्डों और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर देखा है ।
हालांकि, एटीएस की जांच में अब तक कोई ठोस नतीजा निकलकर नहीं आया है ।
पुलिस ने बताया कि इन 40 कॉल्स के अतिरिक्त एटीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों पर 60 मिस कॉल भी आईं क्योंकि फोन करने वाले यह पुष्टि करना चाहते थे कि क्या दिए गए नंबर सही हैं ।
एक पुलिस


अधिकारी ने कहा, ‘‘मिस कॉल करने वालों को जब फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि वे यह देखना चाहते थे कि क्या दिए गए नंबर सही हैं जिससे कि आतंकवादियों के दिखने पर फोन किया जा सके ।’’
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने एटीएस से वांछित आरोपियों के फोटो ई मेल करने को कहा क्योंकि पोस्टरों पर छपी तस्वीरें साफ नहीं हैं ।
पुणे से फोन करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को देखा था जो वांछित आरोपी असदुल्ला अख्तर जावेद अख्तर की तरह दिखाई दे रहा था । इसके बाद एटीएस फोन करने वाले व्यक्ति के पास पहुंची और उससे ब्यौरा लिया ।
एक फाने नागपुर से आया, लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला । पुलिस ने कहा कि उसे जब भी कोई फोन आता है तो उसे हल्के में नहीं लिया जाता और ब्यौरे की पुष्टि की जाती है ।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?