मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
दिल्ली में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत, मामले बढ़ना जारी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 20 February 2013 10:54

नयी दिल्ली। राजधानी में स्वाइन फ्लू की वजह से आज दो महिलाओं की मौत हो गयी और 53 नए मामले सामने आए। इस तरह इस मौसम में यहां स्वाइन फ्लू से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 510 हो गयी।
डॉक्टरों ने बताया कि इन महिलाओं को कुछ समय पहले शहर के सर गंगाराम


अस्पताल और अपोलो अस्पातल में भर्ती कराया गया था। आज स्वाइन फ्लू की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी उम्र्र 36 और 45 वर्ष थी।
इस मौसम में अब तक 11 लोग स्वाइन फ्लू से मारे जा चुके हैं।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार आज स्वाइन फ्लू के 53 नए मामले सामने आए। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?