मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
केरल में हड़ताल से जनजीवन अस्त..व्यस्त PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 20 February 2013 10:53

तिरुवनंतपुरम। मजदूर संगठनों द्वारा बुलाई 48 घंटे की हड़ताल से आज केरल में सामान्य जनजीवन अस्त..व्यस्त हो गया और बैंकों, परिवहन समेत अनेक क्षेत्रों के कर्मचारियों ने संप्रग सरकार की आर्थिक और श्रमिक नीतियों के विरोध में काम नहीं किया।
शुरूआती खबरों के अनुसार सड़कों से बस और टैक्सी नदारद थे और दुकानें तथा रेस्तरां बंद रहे। ट्रेन सेवाओं पर हड़ताल का असर दिखाई नहीं दिया।
कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार ने ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की नीति घोषित कर दी है। उधर शिक्षक


संघ भी हड़ताल पर हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और कहीं से किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है। पुलिस ने काम पर जाने वाले और सड़कों पर चलने वाले सार्वजनिक परिवहन के साधनों को सुरक्षा मुहैया कराने की पेशकश की है।
एआईटीयूसी नेता के कनम राजेंद्रन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं, दुग्ध आपूर्ति और मीडिया जैसी आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है।
संघों ने अपनी 10 मांगों का घोषणा पत्र सौंपा है।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?