मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हड़ताली अध्यापकों के समर्थन में कांग्रेस का विधानसभा से बहिर्गमन PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 19 February 2013 15:30

भोपाल।  शिक्षा विभाग में संविलियन और समान काम समान वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे प्रदेश के अध्यापकों और संविदा शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए राज्य सरकार की चुप्पी के खिलाफ मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने आज सदन से बहिर्गमन किया।
शून्यकाल में यह मामला कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने उठाया और अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी से मांग की कि वह इस पर सरकार से बयान देने को कहें। अध्यक्ष ने कहा कि शून्यकाल में उठाए जाने वाले मुद्दों पर सरकार से जवाब दिलाने की परंपरा नहीं है,


आपने अपनी बात कह दी और वह सदन के ‘फ्लोर’ पर आ गई है। इस पर कांग्रेस सदस्यों ने अध्यापकों और संविदा शिक्षकों की मांग पूरी करने पर जोर देते हुए सदन में नारेबाजी की।
चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल का हर सदस्य इन शिक्षकों की मांग का पुरजोर समर्थन करता है। यह चार लाख अध्यापक संवर्ग के सरकारी कर्मचारियों के हक का सवाल है। हम इस विषय पर सदन में चर्चा चाहते हैं और सरकार उससे बच रही है। हम सभी शिक्षकों की मांगों के समर्थन और सरकार की चुप्पी के विरोध में सदन से बहिर्गमन करते हैं। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?