मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
हमारे पास ऐसा कुछ भी नहीं जिसे छिपाया जाए : खुर्शीद PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 19 February 2013 15:12

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सौदे को रद्द किए जाने पर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज यहां कहा कि एक इतालवी कंपनी से वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 3,600 करोड़ रूपये के सौदे के मुद्दे पर रक्षा मंत्री को जो समुचित लगेगा, उसकी वह सिफारिश करेंगे।

उन्होंने कहा ‘हमें किसी भी बात से दबाव में नहीं आना चाहिए। हमारे पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे छिपाया जाए। एक प्रक्रिया होती है जिसका पालन किया जाता है।’
खुर्शीद


ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्री को जो उचित लगेगा, उसकी वह सिफारिश करेंगे।’
विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा सौदा रद्द किए जाने पर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई।
उन्होंने कहा ‘मैंने कोई आपत्ति नहीं जताई। मैंने सिर्फ इतना कहा कि यह विवेकपूर्ण प्रतीत होता है, फैसला रक्षा मंत्रालय की अगुवाई में सरकार का सामूहिक फैसला होना है।’
संवाददाताओं ने उनसे इन खबरों के बारे में पूछा था कि उन्होंने सौदा रद्द किए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी।

 

Last Updated on Tuesday, 19 February 2013 15:29
 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?