मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
संध्या की मौत का मामला : पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप जोड़े PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 19 February 2013 13:05

मुंबई। बालीवुड संगीतकार जतिन-ललित की बहन संध्या सिंह की मौत के मामले की जांच कर रही शहर पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में अपहरण, डकैती और हत्या के आरोपों को भी शामिल किया है।
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ अपहरण , हत्या और डकैती के आरोपों को अब शामिल किया गया है क्योंकि उनके साथ अज्ञात लोगों ने लूटपाट की और उनकी हत्या कर दी ।’’ ये आरोप पहले प्राथमिकी में शामिल नहीं थे ।
अपराध शाखा की एक टीम नवी मुंबई में उस स्थल का भी दौरा करेगी जहां संध्या का कंकाल पाया गया था। हत्या के दिन जिस जगह पर वह देखी गयीं थीं वहां भी टीम जाएगी ताकि उनकी हत्या की कड़ियों को समझा जा सके ।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ एक फोरेंसिक दल भी जाएगा।
इस मामले को हाल ही में नवी मुंबई पुलिस से मुंबई अपराध शाखा को सौंपा गया है ।


अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।
एक वरिष्ठ कस्टम अधिकारी की पत्नी 50 वर्षीय संध्या पिछले साल 13 दिसंबर से लापता थीं । उस दिन वह नवी मुंबई के नेरूल में एक बैंक गयी थी । उस समय उनके पास करीब 20 लाख रूपये मूल्य के आभूषण थे ।
अधिकारियों ने बताया कि उनकी दोस्त उमा गौर ने उन्हें अपनी कार से बैंक के समीप उतार दिया था और उसके बाद से वह लापता थीं ।
पखवाड़े भर पहले उनके शव की खोपड़ी, तथा हड्डियां नेरूल इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल के समीप दलदली जमीन से मिली थीं । पुलिस ने बताया कि एक भूगर्भ शास्त्री माइकल ओट्स ने संध्या के घर के समीप मानव अवशेष देखे थे । फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि ये अवशेष संध्या के ही थे ।
वह नेरूल के सीवुड में एनआरआई कालोली में अपने परिवार के साथ रहती थीं । (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?