|
Monday, 18 February 2013 13:39 |
मुजफ्फरनगर। पीड़िता के पति की पांच साल पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सिकरी गांव में एक तीस वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, साथ ही उन्होंने इस घटना का वीडियो क्लिप भी तैयार किया। पुलिस ने आज इस बात की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक :अपराध शाखा: कल्पना सक्सेना ने कहा, ‘‘पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति की अनुपस्थिति में आरोपियों ने कल शाम उसके
घर में घुसकर बंदूक की नोक पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।’’ उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों की पहचान नौशाद, परवेज, कमल हसन और नजÞर के रूप में की गई है जो अभी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो क्लिप भी तैयार किया था। उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आज बताया कि एक अन्य घटना में जिले के भदेरी गांव में एक 28 वर्षीय विधवा के साथ उसके देवर ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
|
|
Last Updated on Monday, 18 February 2013 14:34 |