मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
वी के सिंह राजनीति में आने के इच्छुक नहीं PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Sunday, 17 February 2013 11:43

नयी दिल्ली (भाषा)। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने राजनीति में आने के प्रति अनिच्छा जताई है क्योंकि उन्हें लगता है कि वर्तमान व्यवस्था ऐसी है जिसमें अच्छे लोग शायद प्रवेश नहीं कर सकते। सिंह ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से कहा ‘मेरा एक छोटा सा मिशन है ... ‘री..क्लेम इंडिया’ । मैं लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था ऐसी है कि शायद अच्छे लोग राजनीति में प्रवेश नहीं कर सकते। इसका मतलब यह नहीं है कि जो लोग राजनीति में हैं वह सभी बुरे हैं।’
उन्होंने कहा ‘इस देश ने मुझे मेरे जीवन के बेहतरीन 42 साल दिए हैं और मैं अब देश को कुछ लौटाना चाहता हूं।’
सेवानिवृत्त जनरल ने कहा कि अच्छे राजनीतिज्ञ में तीन गुण होने चाहिए... उसकी छवि अच्छी


हो और कोई आपराधिक मामला लंबित न हो, वह क्षमतावान हो, वह देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित हो।
इनेलोद प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला भ्रष्टाचार के जुर्म में इन दिनों जेल में हैं। यह पूछे जाने पर कि सिंह ने चौटाला के साथ एक रैली में क्यों भाग लिया था, उन्होंने कहा कि उन्होंने चौटाला के पिता चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए ऐसा किया था।
सिंह ने कहा ‘चौधरी देवी लाल जी ने हरियाणा में बहुत पहले वृद्धावस्था पेन्शन शुरू की थी। अन्य राज्यों ने बहुत बाद में की। उन्होंने गरीबों को साइकिल खरीदने पर कर में छूट भी दी थी। अगर रैली में चौटाला अपने पिता की जयंती की वजह से थे तो मैं उन्हें बाहर नहीं कर सकता था।’
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा राज्यपाल या राजदूत बनने की नहीं है।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?