मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
गीतिका शर्मा की मां ने की खुदकुशी PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Saturday, 16 February 2013 10:57

नई दिल्ली (जनसत्ता)। गोपाल कांडा की कथित प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाली गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने भी शुक्रवार को खुदकुशी कर ली।

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की कथित प्रताड़ना से तंग आकर छह महीने पहले खुदकुशी करने वाली गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने भी शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। पचास साल के आसपास की उम्र की अनुराधा शर्मा ने शुक्रवार की शाम पश्चिमोत्तर दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने आवास में पंखे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। उनके रिश्तेदारों का कहना है कि गीतिका की मौत के बाद से वह अवसाद में थीं। सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। 23 साल


की विमान परिचारिका गीतिका ने कांडा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और पिछले साल पांच अगस्त को अशोक विहार स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में कांडा अभी कारागार में है। गीतिका एमडीएलआर एअरलाइंस में नियुक्त थीं, जिसका मालिक गोपाल कांडा था और जो अब जेल में बंद है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि गीतिका और उसका परिवार कांडा व उसकी पत्नी से अच्छी तरह परिचित था और कई जगहों पर साथ-साथ घूमने भी जा चुका था। यह मामला सामने आने के बाद कांडा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और गीतिका की खुदकुशी के 14 दिनों बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसने अदालत में कहा कि उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का कोई मामला नहीं बनता और गीतिका ‘अत्यंत संवेदनशील’ थी।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?