|
Friday, 15 February 2013 18:28 |
निजामाबाद (आंध्र प्रदेश)। एक स्थानीय अदालत ने भड़कऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज मामले में आज एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को जमानत दे दी ।
निजामाबाद नगर की एक अदालत ने इस शर्त पर अकबरुद्दीन ओवैसी की जमानत मंजूर कर ली कि वह जांच अधिकारी के साथ सहयोग करेंगे । न्यायाधीश ने ओवैसी से यह भी कहा कि वह 10,000 रुपए के दो मुचलके जमा करे । ‘‘भड़काउच्च् भाषण’’
के लिए देशद्रोह और देश के खिलाफ जंग छेड़ने के आरोप का सामना कर रहे ओवैसी की आवाज 12 फरवरी को रिकॉर्ड की गयी थी । आदिलाबाद के निर्मल इलाके में भी भड़काउच्च् भाषण देने के मामले में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में वह नौ जनवरी से ही आदिलाबाद जिला जेल में बंद हैं । इस मामले में उनकी जमानत अर्जी पर आज फैसला आने की संभावना है । (भाषा)
|