मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सूर्यनेल्ली मामले का फरार दोषी कर्नाटक में गिरफ्तार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 15 February 2013 17:45

तिरुवनंतपुरम। सूर्यनेल्ली सामूहिक बलात्कार कांड में फरार चल रहे मामले के दोषी धर्मराजन को आज केरल पुलिस ने कर्नाटक के सागर से गिरफ्तार कर लिया।
कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक सी राजगोपाल ने कहा कि 17 साल पुराने मामले में तीसरे आरोपी धर्मराजन को केरल पुलिस के पांच सदस्यीय विशेष दल ने गिरफ्तार किया।
कुछ दिन पहले धर्मराजन ने अज्ञात स्थान से एक मलयालम टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि मामले में राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन शामिल हैं जैसा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है। धर्मराजन जमानत के बाद लापता हो गया था।
धर्मराजन का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कोट्टायम के पुलिसकर्मियों का एक विशेष दल बनाया गया था। धर्मराजन ने टीवी साक्षात्कार में दावा किया था कि वह मैसूर के पास किसी जगह से बोल रहा है।
मामला इडुक्की जिले के सूर्यनेल्ली में 1996 में 16 साल की एक लड़की के कथित अपहरण और उसके बलात्कार से जुड़ा


है।
मामले की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने 2002 में धर्मराजन को उम्रकैद की और 35 अन्य को अलग अलग कैद की सजा सुनाई थीं। हालांकि उच्च न्यायालय ने 2005 में 35 लोगों को बरी कर दिया और धर्मराजन की उम्रकैद को कम करके पांच साल की कैद में तब्दील कर दिया। उसने उसी साल जमानत हासिल कर ली और तब से ही फरार था।
कुरियन का नाम 35 आरोपियों में शामिल नहीं है लेकिन पीड़ित लड़की ने एक निजी शिकायत दाखिल कर बाद में उन पर यौन उत्पीड़न के मामले में शामिल रहने का आरोप लगाया था। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने कुरियन की आरोपमुक्त करने की याचिका को मंजूर कर लिया था।
उधर धर्मराजन ने दावा किया था कि मामले में मुख्य जांचकर्ता ने कुरियन की संलिप्तता के बारे में नहीं बोलने का दबाव उस पर बनाया था।
हालांकि कुरियन ने धर्मराजन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि किसी दोषी के बयान की कोई कानूनी वैधता नहीं होती।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?