मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
माजुरियर मामला: होलोंद ने कहा, भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 15 February 2013 11:57

नयी दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने आज उस मामले में कोई भी पक्ष लेने से इनकार किया जिसमें बेंगलूर स्थित फ्रांसीसी वाणिज्यिदूतावास के एक कर्मी पर अपनी पुत्री से बलात्कार करने के आरोप हैं।


ओलोंद ने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि लड़की की मां राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां पर किसी का पक्ष लेने के लिए नहीं बल्कि :उनका पक्ष: सुनने के लिए हैं।’’
उनसे पूछा गया था कि


क्या राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी लड़की की मां सूजा जोंस माजुरियर से मुलाकात करेंगे जिसने ओलोंद से भेंट करने का अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा कि यदि लड़की की मां राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात करना चाहती है तो वह उनसे मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी कर्मी पास्कल माजुरियर को गत वर्ष जून में अपनी साढ़े तीन वर्ष की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। माजुरियर की पत्नी ने ओलोंद की भारत यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात का अनुरोध किया था।

(भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?