मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
बेटी के साथ पिछले छह वर्षों से बलात्कार करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 15 February 2013 11:36

मुंबई। अपनी बेटी के साथ गत छह वर्षों से बलात्कार करने के आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि ऑटोरिक्शा चालक जाकिर शेख अपनी बेटी के साथ 12 साल की उम्र से बलात्कार कर रहा था।
यह घटना उस समय प्रकाश में आयी जब पीड़िता ने इस बारे में अपने दोस्त को बताया। दोस्त ने पीड़िता


को सलाह दी कि उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेख को बलात्कार, छेड़खानी और भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक धमकी देने के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि वह पीड़िता की चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है और इस बात की जांच कर रही है क्या परिवार के अन्य सदस्यों को इसके बारे में जानकारी थी।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?