मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कश्मीरी वकीलों ने की अफजल गुरू का शव लौटाए जाने की मांग PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 14 February 2013 16:03

श्रीनगर (भाषा)। संसद पर हमला मामले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद उसका शव उसके परिवार को दिए जाने की मांग को लेकर कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने आज यहां प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने सदर चौक परिसर से लाल चौक तक एक जुलूस निकाला


और अफजल गुरू की तारीफ में नारे लगाए।
उन्होंने मांग की कि अफजल का शव लौटाया जाए ताकि उसका परिवार मुस्लिम रस्मों के अनुसार उसका कफनदफन कर सके।
बाद में वकील शांतिपूर्वक चले गए।
अफजल गुरू को शनिवार को नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?