मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
राजू श्रीवास्तव के चुनाव मैदान मे आने पर मुझे कोई फर्क नही पड़ेगा: जायसवाल PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 14 February 2013 14:23

कानपुर । समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिये कानपुर से उतारे गये कामेडियन राजू श्रीवास्तव का कहना है कि चूंकि कानपुर उनका घर है इसलिये अगर वह चुनाव जीते तो वह महीने में 20 दिन कानपुर में अपनी जनता के बीच रहेंगे।

समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिये कानपुर से उतारे गये कामेडियन राजू श्रीवास्तव का कहना है कि चूंकि कानपुर उनका घर है इसलिये अगर वह चुनाव जीते तो वह महीने में 20 दिन कानपुर में अपनी जनता के बीच रहेंगे, वहीं पिछले तीन बार लोकसभा चुनावों में शहर से सांसद रह चुके केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना है कि उनके सामने कोई भी मैदान में आये उन्हें कोई फर्क नही पड़ता है क्योंकि अब वह नही उनका काम बोलेगा। उधर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि समाजवादी पार्टी के पास कोई नेता तो है नही इसलिये अब वह कानपुर जैसी महत्तवपूर्ण सीट से एक अभिनेता को मैदान में उतार कर केवल औपचारिकता निभा रहे है । राजू श्रीवास्तव का नाम घोषित होते ही समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है और पार्टी के नेता दावा कर रहे है कि अब इस बार कांग्रेस के 15 साल के सपने को राजू की मदद से एक झटके में तोड़ा जा सकेगा ।
कानपुर के रहने वाले कामेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने आज मुंबई से पीटीआई से टेलीफोन पर एक विशेष बातचीत में कहा कि कानपुर में पैदा हुआ हूं यहां की गलियों में पला बढ़ा खेला और जिंदगी के खूबसूरत दिन बितायें । यहां मेरे दोस्त और परिवार के लोग अभी भी रहते है । इस शहर की गली गली चप्पे चप्पे से तो वाकिफ ही हूं साथ ही यहां क्या समस्यायें है वह भी बखूबी जानता हूं कि यहां कितनी बिजली आती है सड़के कैसी है और जनता क्यों हैरान परेशान है । इस लिये मैने सोच लिया है कि अगर कानपुर की जनता ने मुझे सांसद बना दिया तो मैं महीने में 20 दिन कानपुर में अपने घर पर गुजारूंगा बाकी के


10 दिन काम के लिये मुंबई जाउंगा ।
पिछले तीन दशक से कानपुर की राजनीति के पुरोधा रह चुके और पिछले 15 साल से कानपुर के सांसद और केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से जब पीटीआई ने इस मुददे पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उनकी प्रतिक्रिया काफी ठंडी थी । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किस प्रत्याशी को कानपुर से लोकसभा चुनाव में उतारती है यह उसका अंदरूनी मामला है । और उनके अंदरूनी मामलों में बोलने का कोई हक नही है ।
उनसे पूछा गया कि क्या एक लोकप्रिय कलाकार राजू श्रीवास्तव के मैदान में आने से उनके चुनाव पर कोई असर पड़ेगा तो इस पर उन्होंने जवाब दिया चाहे कोई भी चुनाव मैदान में आयें मेरे उच्च्पर कोई फर्क पड़ने वाला नही है । मैने कानपुर का पिछले 15 साल में इतना विकास किया है जो शहर की जनता कभी भूल नही सकती है । मैं किसी का भी मुकाबला करने का पूरी तरह से तैयार हूं कोई भी आये मैदान में ।
इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता सलिल विश्नोई की टिप्पणी बहुत ही मजेदार थी । उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी कानपुर जैसी महत्तपूर्ण सीट पर उतारने के लिये कोई गंभीर उम्मीदवार नही मिला इस लिये उन्होंने एक नाचने गाने वाले को अपना उम्मीदवार बना दिया । अब संसद में पढ़े लिखे और समझदार लोग बैठेंगे या कामेडी करने वाले । इसका फैसला जनता करेंगी । वैसे कानपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार अभी तक नही उतारा है ।
कामेडी के मैदान में अपने हास्य व्यंग्य से हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाले मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव अब राजनीति के मैदान में लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के टिकट से कानपुर के सांसद कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से दो दो हाथ करने को तैयार है ।
उनसे पूछा गया कि कानपुर के सांसद की सीट तो पिछले तीन बार से केन्द्रीय कोयला मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता श्रीप्रकाश जायसवाल की है क्या आप उनके सामने खड़े होकर उनका मुकाबला कर पायेगे । (भाषा)

 

Last Updated on Thursday, 14 February 2013 15:16
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?