|
Thursday, 14 February 2013 10:20 |
हैदराबाद । बजरंग दल ने युवाओं से कहा है कि वह आज वेलेंटाइन डे नहीं मनाएं।
बजरंग दल के शहर अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा ‘‘हमने शहर के आयुक्त से कहा है कि वह वेलेंटाइन डे समारोहों के लिए विशेष अनुमति
न दें। हम रिजार्ट और पबों के प्रबंधन से भी अपील करते हैं कि वे विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं करें।’’ उन्होंने कहा कि हम अन्य लोगों की दैनिक जिंदगी में परेशानी नहीं लाना चाहते, यदि हमने अल्पवय लोगों को पकड़ा तो उनके अभिभावकों को बताएंगे। (भाषा)
|
|
Last Updated on Thursday, 14 February 2013 10:24 |