|
Thursday, 14 February 2013 10:19 |
|
अंबाला । अंबाला केंद्रीय जेल मे बंद समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले के तीन आरोपियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की हाल की ‘भगवा आतंकवाद’ टिप्पणियों का विरोध करने के लिए अंबाला केंद्रीय जेल मे बंद समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले के तीन आरोपियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर
दी। जेल सूत्रों ने बताया कि पंचकुला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में मुकदमे का सामना करने वाले असीमानंद, कमल चौहान और राजेंद्र ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि असीमानंद और अन्य अपनी भूख हड़ताल 15 फरवरी तक जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि शिंदे ने जयपुर स्थित कांग्रेस के चिंतन शिविर में ‘भगवा आतंकवाद’ टिप्पणी की थी। (भाषा)
|
|
Last Updated on Thursday, 14 February 2013 10:45 |