मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
रहस्यमय ढंग से गायब हुई महिला डाक्टर मिली पुणे में PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 13 February 2013 10:33

गाजियाबाद (भाषा)। जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र से बीस दिन पहले डेंटल कालेज से घर लौटते वक्त रहस्यमय ढंग से गायब हुई महिला डाक्टर पुलिस को पुणे में मिली है। साथ ही चार दिन पहले गायब एक छात्र को पुलिस ने मथुरा में खोज निकाला।
पुलिस का कहना है कि महिला डाक्टर और छात्र अवसाद के शिकार हंै। इसके कारण दोनों गायब हो गए थे । सर्विएलांस के जरिए दोनों के पता लग पाया। ।


/>तिबडा रोड निवासी डा बरखा माहेश्वरी कादराबाद स्थित आईडीएसटी डेंटल कालेज में पढाती है। 14 जनवरी को वह कालेज पढाने गई थी । कालेज से घर लौटते वक्त रहस्यमय ढंग से गायब हो गई।
पुलिस के अनुसार इस महिला का पता पुणे में मिला। महिला डाक्टर को लेने मोदीनगर पुलिस की एक टीम उसके परिजनों के साथ पुणे गई है।
पुलिस ने बताया कि बरामद छात्र को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया है।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?