मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कुरियन पाक साफ साबित होने तक राज्यसभा के उप सभापति पद से हटें: भाजपा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 12 February 2013 18:00

नयी दिल्ली (भाषा)। भाजपा ने राज्यसभा के उप सभापति से आज मांग की कि सूर्यनेल्ली सामूहिक बलात्कार मामले में पाक साफ साबित होने तक वह पद से इस्तीफा दे दें। कई दिनों से इस मामले पर स्पष्ट कुछ कहने से कन्नी काट रही भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज कहा, ‘‘सूर्यनेल्ली सामूहिक बलात्कार मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुरियन का राज्यसभा के उप सभापति के पद पर बने रहना उचित नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी केरल इकाई से विचार विमर्श करने के बाद इस राय पर पंहुची है कि कुरियन आरोपों से मुक्त होने तक नैतिक आधार पर उप सभापति पद से इस्तीफा दे दें। गौरतलब है कि भाजपा की केरल इकाई कुरियन के इस्तीफे की मांग पर कई दिनों से आंदोलन कर रही है।
इस बीच कुरियन ने सूर्यनेल्ली बलात्कार मामले में


अपना रूख साफ करने के प्रयास में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्यसभा सभापति एवं उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को चिट्ठी लिखी है।
वर्ष 1966 में हुई इस घटना में 42 लोगों पर 16 साल की लड़की के साथ 45 दिन तक बलात्कार करने का आरोप है।
इस मामले में कुरियन आरोपमुक्त हो चुके थे। लेकिन हाल में उच्चतम न्यायालय ने पूरे मामले की फिर से सुनवाई के आदेश दिए हैं।
सनसनीखेज खुलासे में इस कांड के आरोपी धर्मराजन ने दावा किया है कि कुरियन उस समय केन््रद में मंत्री थे और वह उनकी कार में बैठ कर कुमली स्थित गेस्ट हाउच्च्स गए थे, जहां कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार हुआ था। उसने दावा किया कि मुख्य जांचकर्ता की ओर से उस पर दबाव था कि वह कुरियन का नाम नहीं ले।
कुरियन ने हालांकि इन आरोपों से साफ इंकार किया है।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?