मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
अफजल के परिवार को उसकी कब्र तक जाने दिया जाएगा: गृह सचिव PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 12 February 2013 16:17

नयी दिल्ली (भाषा)। केन्रदीय गृह सचिव आर के सिंह ने आज कहा कि अफजल गुरू के परिवार को तिहाड़ जेल के भीतर स्थित उसकी कब्र तक जाने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अफजल को 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले में दोषी करार दिये जाने के बाद पिछले सप्ताह फांसी दी गयी थी ।
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यदि अफजल गुरू के परिवार के करीबी सदस्य तिहाड़ जेल आकर उसकी कब्र पर प्रार्थना करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है । ’’
सिंह से सवाल किया गया था कि क्या अफजल के परिजन को उसकी कब्र पर आकर प्रार्थना करने दी जाएगी ।    तिहाड़ जेल के अधिकारी जल्द ही औपचारिक फैसला करेंगे कि


अफजल के परिवार वालों को कब्र पर किस तारीख को आने दिया जाए ।
गृह सचिव ने कहा कि तिहाड़ जेल में अफजल की सभी वस्तुओं को उसके परिवार वालों को सौंपा जाएगा ।
कल केन््रदीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने कहा था कि सरकार इस संबंध में अफजल के परिवार वालों के किसी भी आग्रह पर विचार करेगी ।
उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ‘‘यदि वे : अफजल के परिवार वाले उसकी कब्र तक : जाना चाहते हैं तो उस पर विचार किया जा सकता है ।
अफजल के परिवार वालों ने इच्छा व्यक्त की है कि उन्हें अफजल की कब्र पर आकर फातिहा पढ़ने और उसकी वस्तुओं को ले जाने की अनुमति दी जाए ।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?