मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
भाजपा नेता जनता का पैसा लूटकर मोटे हो गये हैं: ज्योतिरादित्य सिंधिया PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Tuesday, 12 February 2013 13:36

ग्वालियर (भाषा)। केन्रदीय उर्च्च्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मध्य प्रदेश में जनता का पैसा लूटकर भाजपा के दुबले पतले नेता आज बहुत मोटे हो गये हैं। सिंधिया ने कल भिंड जिले के मेहगांव और डबरा के करैया में आयोजित अलग अलग समारोह में कहा कि ऐसे नेताओं को वे तब से जानते हैं जब वे उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया के यहां चक्कर लगाया करते थे और उस समय


वे अत्यंत दुबले हुआ करते थे लेकिन आज वही नेता जनता का पैसा लूटकर मोटे हो गये हैं।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भृष्टाचार के आरोप लगाते हुए सिंधिया ने कहा कि भाजपा शासन काल के दौरान मंत्री अधिकारी और सत्ता में बैठे नेता जनता की गाढी कमायी की लूट में लिप्त हैं।
सिंधिया ने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा दुबले पतले ही बने रहेंगे और मोटे नहीं होंगे।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?