मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मोदी ने बजट में तेज रफ्तार वाली रेल के प्रावधानों की मांग की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 11 February 2013 17:50

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि रेल बजट में तेज रफ्तार वाली रेल :एचएसआर: के क्रियान्यवन पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और बजट में इसके लिए प्रावधान होने चाहिए ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रोत्साहन मिले।
मोदी ने जापान द्वारा भारत में आयोजित किए गए दूसरे एचएसआर संगोष्ठी में यहां कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि केंद्र के आगामी बजट में एचएसआर को लेकर कुछ गंभीरता दिखायी जाएगी। बजट में एचएसआर के लिए प्रावधान होने चाहिए और इसके बाद चीजें जुड़नी शुरू हो जाएंगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर केंद्र सरकार पहल करती है तो गुजरात कभी भी पीछे नहीं रहेगा। राज्य इस प्रतिष्ठित परियोजना में अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटेगा और परियोजना को हर तरह की वित्तीय एवं रसद संबंधी सहायता प्रदान करेगा।’’
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह


के नेतृत्व में एक परियोजना परिचालन समूह का गठन किया गया है जो एचएसआर के क्रियान्वयन के लिए एक उचित वित्तीय मॉडल विकसित करने की कोशिश कर रहा है।
मोदी ने कहा, ‘‘देश में जिन छह तेज रफ्तार वाले कॉरिडोर की पहचान की गयी है उनमें अहमदाबाद-मुंबई-पुणे कॉरिडोर आर्थिक रूप से सबसे अधिक व्यवहार्य लग रहा है।’’
दूसरे एचएसआर संगोष्ठी का आयोजन जापान के भूमि आधारभूत संरचना, परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय ने रेल मंत्रालय, गुजरात सरकार और सीआईआई के साथ मिलकर किया था।
जापान उन देशों में से एक है जो भारत में एचएसआर कॉरिडोर परियोजना की दौड़ में शामिल हंै। यह परियोजना भारतीय रेल के विजन 2020 का हिस्सा है।
भारतीय रेल ने देश में एचएसआर के क्रियान्वयन के लिए जुलाई 2012 में हाई स्पीड रेल कारपोरेशन आॅफ इंडिया का गठन किया था। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?