|
Monday, 11 February 2013 15:32 |
|
रामपुर, (उप्र)। खां ने कहा कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कल हुए दर्दनाक हादसे से मैं बहुत दुखी हूं।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कुंभ मेले के दौरान कल कम से कम 36 श्रद्धालुओं की मौत का कारण बने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मेले के प्रभारी पद से इस्तीफे की पेशकश की है। आजम ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ हालांकि यह हादसा कुंभ
मेला क्षेत्र से बाहर :रेलवे स्टेशन पर: हुआ है, मैं इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं और मेले के प्रभारी पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज रहा हूं।’’ खां ने कहा कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कल हुए दर्दनाक हादसे से मैं बहुत दुखी हूं और सारी रात सो नहीं सका हूं, बावजूद इसके कि हमने कुंभ मेले की अच्छी से अच्छी व्यवस्था करने में अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। (भाषा)।
|
|
Last Updated on Tuesday, 12 February 2013 09:45 |