मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
इलाहाबाद में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर राजनाथ ने जताया अफसोस PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Monday, 11 February 2013 14:10

नयी दिल्ली। इलाहाबाद में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर अफसोस व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अगर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त ऐहतियात बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
घटना की जांच की मांग करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘मैं मानता हूं कि अगर पहले से ही रेलवे स्टेशन पर ऐहतियात


बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था।’
उन्होंने कहा ‘इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं।’
इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कल मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई।
यह भगदड़ प्लेटफॉर्म संख्या पांच और छह पर मची जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु थे। ये लोग महाकुंभ में संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद ट्रेन से वापस जाने के लिए वहां एकत्र हुए थे। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?