मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
करूणानिधि के बधाई संदेश के लिए राहुल ने कहा शुक्रिया PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Saturday, 09 February 2013 16:17

चेन्नई (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि को लिखे पत्र में कहा है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वरिष्ठ जनों की बुद्धिमत्ता और सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। कुछ दिनों पहले करूणानिधि ने इन खबरों को तूल देने से इंकार किया था कि राहुल गांधी ने उनके द्वारा भेजे गए बधाई संदेश को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। इसके बाद ही द्रमुक प्रमुख के बधाई संदेश पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
छह फरवरी को लिखा गया राहुल गांधी का यह पत्र द्रमुक के मुख्यालय से आज जारी किया गया। इस पत्र में राहुल ने करूणानिधि का धन्यवाद किया है।
राहुल ने कहा, ‘‘कांगे्रस पार्टी में मेरे नई जिम्मेदारी संभालने पर आपकी ओर से


भेजे गए सुंदर शब्दों और भावनाओं का शुक्रिया अदा करने के लिए मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं। मैं अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वरिष्ठ लोगों की बुद्धिमत्ता, सलाह और समर्थन की अपेक्षा रखता हूं।’’
द्रमुक प्रमुख ने हाल ही में मीडिया के एक धड़े पर आरोप लगाया था कि वह राहुल गांधी द्वारा उनके बधाई संदेश का जवाब न दिए जाने और दिल्ली में रहने के बावजूद उनकी पार्टी के नेताओं से न मिलने को बेवजह मुद्दा बनाकर पेश कर रहा है।
द्रमुक प्रमुख ने गांधी को फैक्स के जरिए भेजे गए अपने संदेश में लिखा था, ‘‘देश के युवा में आपकी स्थायी रूचि और ग्रामीण इलाको व किसानों के आधुनिकीकरण के लिए आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता सर्वविदित है।’’

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि भाजपा भविष्य में भी हिंदुत्व पर कायम रहेगी?