मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
उमर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Saturday, 09 February 2013 14:52

श्रीनगर (भाषा)। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी लगाए जाने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वे निहित स्वार्थी तत्वों को स्थिति बिगाड़ने की अनुमति नहीं दें। उमर ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि फांसी लगाए जाने के कारण कुछ गुस्सा है । मैं यह भी जानता हूं कि हममें से ऐसे लोग भी हैं जो राज्य के लोगों को खतरे में डालकर खुद के निजी एवं राजनीतिक लाभ के लिए स्थिति को भुनाना चाहेंगे ।’’
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को किसी भी स्थिति से निपटते समय अधिकतम संयम बरतने


की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी अपील में कहा, ‘‘कृपया हमें इनसे निपटने दीजिए । स्थिति को नियंत्रण से बाहर मत जाने दीजिए । ’’
उन्होंने कहा, ‘‘कृपया किसी हिंसक प्रदर्शन में शामिल नहीं हों जिससे स्थिति खराब हो ।’’
उमर ने मीडिया, खासकर टीवी चैनलों से कोई खबर देने से पहले तथ्यों को जांच लेने को कहा । ‘‘2010 के दौरान मेरा अनुभव यह था कि कई बार खबरोें के लिए अफवाहों का इस्तेमाल किया गया, न कि तथ्यों का ।’’
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने उन्हें बीती रात सूचित किया था कि फांसी सुबह आठ बजे लगाई जाएगी क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ।

 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?