मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
राजपक्षे यात्रा का विरोध कर रहे वाइको हिरासत में PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 08 February 2013 17:09

नयी दिल्ली। एमडीएमके प्रमुख वाइको और उनके समर्थकों को आज उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की भारत यात्रा के विरोध में प्रधानमंत्री निवास की ओर मार्च कर रहे थे।


वाइकोे और उनके दर्जनों समर्थक सुबह से ही जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। वे मांग कर रहे थे कि भारत राजधानी स्थित श्रीलंका का उच्चायोग बंद कर दे।
वाइको ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ तमिलों के खिलाफ युद्ध में श्रीलंका का समर्थन करने के लिए हम मनमोहन सिंह सरकार को माफ नहीं


करेंगे।’’
बाद में वाइको अपने समर्थकों के साथ रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री निवास की ओर मार्च किया। लेकिन उन्हें संसद मार्ग थाने के पास रोक दिया गया। जब वाइको ने घेरा तोड़ने का प्रयास किया तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
एमडीएमके कार्यकर्ताओं ने राजपक्षे की भारत यात्रा के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
श्रीलंका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी शिरंती राजपक्षे और 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं। वे आज सुबह तीर्थयात्रा पर बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे। उनका कल तिरूमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। (भाषा)

 

Last Updated on Saturday, 09 February 2013 10:33
 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?