मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
गूगल ने दिया 72वें जयन्ती पर जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 08 February 2013 13:43

नयी दिल्ली। गूगल ने आज गजल गायक जगजीत सिंह के 72 वे जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपने ‘लोगो’ में शामिल किया।
गूगल ‘लोगो’ में कुरता-पैजामा पहने हुए सिंह हारमोनिया ले कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
वर्ष 2011 में मस्तिष्क में रक्तस्राव होने के कारण इस दिग्गज गायक का निधन हो गया था।
गूगल खोज रूझान के मुताबिक, इस पीढ़ी के लोकप्रिय पंसदीदा गायकों की सूची में भी दिवंगत गायक सिंह अव्वल हैं।
भारत के लुधियाना, भोपाल और इंदौर


में सिंह से जुड़े सवालों के बारे में अधिकांश जानकारी प्राप्त की गयी। भारत के ‘आॅनलाइन’ लोकप्रियता के मामले में पंकज उधास दूसरे स्थान पर रहे जबकि दुनिया भर में गुलाम अली का नाम रहा।
विश्व के लिहाज से भारतीय महाद्वीप में जगजीत सिंह को सबसे ज्यादा गूगल पर तलाश किया गया उसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात में ढूंढा गया।
विश्व भर में सबसे अधिक तलाश किये जाने वाले गजल गायकों मे जगजीत सिंह, गुलाम अली, मेंहदी हसन, पंकज उधास और तलत अजीज शामिल हैं। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?