मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
श्रीलंका के राष्ट्रपति बोधगया पहुंचे, नीतीश ने की अगवानी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 08 February 2013 12:56

गया। भगवान बुद्ध की नगरी और बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटनस्थल बोधगया में एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ आज गर्मजोशी से स्वागत किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपनी पत्नी सिरांथी राजपक्षे के साथ विशेष विमान से गया स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति को गार्ड आफ आनर दिया गया।
गया हवाई अड्डे से राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना करने चले गये। वह 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली से गया पहुंचे हैं।
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति बोधिवृक्ष के नीचे कुछ देर के लिए ध्यान और साधना भी करेंगे जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा राजपक्षे का महाबोधि सोसाइटी


आफ इंडिया और श्रीलंका के बौद्ध विहार का दौरा करने का कार्यक्रम है। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के सम्मान में होटल रायल रेसीडेंसी में एक भोज का आयोजन किया है।
बहरहाल श्रीलंका में सरकार और लिट्टे के संघर्ष के दौरान तमिलों की मौत और उनपर अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन की आंच बोधगया में भी पहुंची। वामपंथी छात्र संगठन आल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन :आइसा: के कार्यकर्ताओं ने राजपक्षे के विरोध में नारेबाजी की।
पुलिस उपाधीक्षक :विधि व्यवस्था: राकेश कुमार दुबे ने बताया कि महाबोधि मंदिर के मुख्य द्वार के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से एक बैनर भी जब्त किया गया है जो वे कपड़े में छिपाकर लाये थे।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के चार अन्य सहयोगी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गये।
छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने ‘राजपक्षे वापस जाओ की नारेबाजी की ’। (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?