मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता के मित्र के इंटरव्यू को बतौर सबूत पेश कराना चाहता है बचाव पक्ष PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 07 February 2013 21:41

नयी दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप और फिर हुई उसकी हत्या के मामले की सुनवाई कर रही त्वरित अदालत में आज पांचों आरोपियों के वकील पीड़िता के पुरुष मित्र से जिरह नहीं कर सके क्योंकि बचाव पक्ष की इच्छा थी कि एक न्यूज चैनल को दिए गए उसके इंटरव्यू को अहम सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया जाए।
एक आरोपी के वकील ने अदालत से कहा कि वह मामले के मुख्य गवाह से सवाल नहीं करेंगे क्योंकि उनकी इच्छा है कि पुलिस उस इंटरव्यू की सीडी अदालत में पेश करे


जिसमें गवाह ने घटना के बारे में बताया था ।
पिछले दो दिन से अदालत में गवाही देने के लिए आ रहा मुख्य गवाह आज मौजूद नहीं था । वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और 23 साल की लड़की के खिलाफ हुए जघन्य अपराध का एकमात्र चश्मदीद गवाह है । कानूनी वजहों से उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है ।
बयान दर्ज कराने के लिए अदालत ने कल सफदरजंग अस्पताल के उन डॉक्टरों को भी बुलाया है जिन्होंने पीड़िता और उसके मित्र का इलाज किया था । (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?